भारत के इन राज्यों में कोरोना की रफ्तार तेज, देखें राज्यवार आंकड़ों की सूची

भारत के इन राज्यों में कोरोना की रफ्तार तेज, देखें राज्यवार आंकड़ों की सूची

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 17,918,582  लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 686,703 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 586298 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1230509 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 38938 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1855745 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- कोरोना का कहर: दुनिया एक दिन में हुई 5 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत, देखें भारत का आंकड़ा

पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 52,050 नए केस सामने आए हैं। वहीं 803 मरीजों की मौत हुई। देश का रिकवरी रेट 66.30% चल रहा है। देश का पॉजिटिविटी रेट 7.86% चल रहा है। यानी जितनी भी टेस्टिंग हो रही है, उसमें से 7.86 फीसदी सैंपल वायरस से संक्रमित निकल रहे हैं। अकेले 3 अगस्त को देश में 6,61,892 सैंपलों की टेस्टिंग हुई है। वहीं कुल टेस्टिंग का आंकड़ा 2 करोड़ के ऊपर चल रहा है।

भारत में कोरोना की रफ्तार इन 12 बड़े राज्यों में कम हुई है। यानी यहां  कोरोना का ग्रोथ रेट कम हुआ है। जिनमें पश्चिम बंगाल (3.1), तेलंगाना (2.9), छत्तीसगढ़ (2.7), उत्तराखंड, राजस्थान (2.6), मध्य प्रदेश (2.3), जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु (2.2), महाराष्ट्र (2.0), हरियाणा (1.8), गुजरात (1.6), दिल्ली (0.7) जैसे राज्य हैं। जहां कोरोना के फैलने की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। हालांकि फिर भी इन राज्यों को कोरोना पर लगातार नजर रखनी होगी।

साथ ही 9 राज्य ऐसे हैं जिन्हें कोरोना वायरस ने तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जिनमें आंध्र प्रदेश (6.5), झारखंड (5.6), बिहार (4.8), ओडिशा (4.4), कर्नाटक (4.1), यूपी और केरल (4.0), पंजबा (3.8) और असम (3.6) शामिल हैं। जहां कोरोना का ग्रोथ रेट बढ़ गया है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

         76377

88672

1537

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

557

263

10

अरुणाचल प्रदेश

692

1063

3

असम

11738

33428

109

बिहार

20770

38228

330

चंडीगढ़ 

434

706

19

छत्तीसगढ़

2462

7256

61

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

412

860

2

दिल्ली

10207

124254

4021

गोवा

1884

4876

56

गुजरात 

14599

47478

2508

हरियाणा

6263

30470

440

हिमाचल प्रदेश 

1146

1658

14

जम्मू एंड कश्मीर 

7567

14032

407

झारखंड

8561

4792

125

कर्नाटक

74477

62500

2594

केरल

11511

15278

84

लद्दाख

369

1109

7

मध्य प्रदेश 

9286

24099

900

महाराष्ट्र 

147324

287030

15842

मणिपुर

1147

1766

7

मेघालय

633

264

5

मिजोरम

235

266

0

नागालैंड

1467

657

5 

ओडिशा

13016

23074

207

पुडुचेरी

1515

2411

56

पंजाब

      6203       

11882

442

राजस्थान

12802

31458

715

सिक्किम

390

297

1 

तमिलनाडु

56698

202283

4241

तेलांगना

18708

49675

563

त्रिपुरा

1802

3675

28

उत्तराखंड

3172

4538

90

उत्तर प्रदेश 

40191

55393

1778

वेस्ट बंगाल

21683

54818

1731

भारत में कुल मामले

586298

1230509

38938


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।